रीवा न्यूज: रीवा में पाठ्य पुस्तक निगम के गोदाम में लगी आग, जांच के आदेश

रीवा में पाठ्य पुस्तक निगम के गोदाम में लगी आग, जांच के आदेश
यह गोदाम रीवा और शहडोल संभाग में पुस्तकों की आपूर्ति का मुख्य केंद्र है

डिजिटल न्यूज ​रीवा। शहर के चोरहटा क्षेत्र में स्थित मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के डिपो (गोदाम) में सोमवार रात अचानक आग लग गई। यह गोदाम रीवा और शहडोल संभाग में पुस्तकों की आपूर्ति का मुख्य केंद्र है।

​घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। हालांकि, इस घटना में लगभग 25 बंडल पुस्तकें जलकर खाक हो गईं।

​इस घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम डॉ. अनुराग तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। एसडीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना के विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं, जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


Created On :   21 July 2026 1:10 PM IST

Tags

Next Story