- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- पटाखा छोड़ने वाले 130 मॉडिफाइड...
rewa news: पटाखा छोड़ने वाले 130 मॉडिफाइड साइलेंसरों पर चला रोड रोलर

डिजिटल न्यूज़ रीवा
यातायात पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले दुपहिया वाहन चालकों के खिलाफ एक बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने विभिन्न दुपहिया वाहनों से जब्त किए गए मॉडिफाइड साइलेंसरों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस कंट्रोल रूम के ठीक सामने मुख्य सड़क पर की गई, जहाँ जब्त किए गए सभी साइलेंसरों को कतार में बिछाकर उनके ऊपर रोड रोलर चलवा दिया गया।
यातायात प्रभारी अनीमा शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के तहत कुल 130 मॉडिफाइड साइलेंसरों को नष्ट कराया गया है। भविष्य में भी ऐसे अवैध साइलेंसरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
Created On :   18 July 2026 2:14 PM IST
Next Story












