- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- रिसोद
- /
- चरित्र पर शक में पत्नी की हत्या,...
वारदात: चरित्र पर शक में पत्नी की हत्या, महिला की उपचार के दौरान महिला की मौत - आरोपी पति गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, रिसोड़. शहर में घरेलू विवाद के दौरान पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान कल्पना योगेश ढवले (35) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, रविवार 18 अक्टूबर की सुबह करीब 7 बजे पति योगेश ने पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते उस पर तेज धार वाले चाकू से हमला किया। गंभीर रूप से घायल कल्पना को ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद फरार आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ढवले परिवार कुछ महीने पहले हिंगोली रोड स्थित छत्रपति संभाजीनगर इलाके में किराए के मकान में रहने आया था। रविवार सुबह पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान योगेश ने कल्पना पर चाकू से हमला कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही रिसोड़ पुलिस ने जांच शुरू की। थानेदार रामेश्वर चव्हाण के मार्गदर्शन में कार्रवाई कर आरोपी को हिरासत में लिया गया। मृतका के भाई दत्ता लक्ष्मण कंकाल पाटील ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मामले में पारिवारिक विवाद की पृष्ठभूमि और घटना के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। कल्पना के दो बच्चे हैं। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Created On :   19 Oct 2026 2:15 PM IST












