Satna News: घायल पेंगोलिन का रेस्क्यू कर मुकुंदपुर सफारी लाया गया, चिकित्सकों की निगरानी में उपचार जारी

घायल पेंगोलिन का रेस्क्यू कर मुकुंदपुर सफारी लाया गया, चिकित्सकों की निगरानी में उपचार जारी
सूचना मिलते ही रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचा और घायल वन्यप्राणी को सुरक्षित रेस्क्यू किया।

डिजिटल डेस्क,सतना। रीवा जिले के बेलहा गांव में एक घायल पेंगोलिन का रेस्क्यू कर उसे उपचार के लिए महाराजा मार्तण्ड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी एवं जू मुकुंदपुर लाया गया। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद सफारी की रेस्क्यू टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर यह कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, 15 नवंबर को ग्राम पंचायत बेलहा, जिला रीवा निवासी अमर सिंह के खेत में एक पेंगोलिन घायल अवस्था में मिला था। इसकी सूचना ग्रामीणों ने दूरभाष पर मुकुंदपुर सफारी प्रबंधन को दी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचा और घायल वन्यप्राणी को सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे प्राथमिक उपचार देकर बेहतर देखभाल और उपचार के लिए मुकुंदपुर सफारी लाया गया।

Created On :  

Next Story