Satna News: गैबीनाथ धाम आंदोलन, अचानक अनशन समापन से नगर में छाई मायूसी

गैबीनाथ धाम आंदोलन, अचानक अनशन समापन से नगर में छाई मायूसी
हतप्रभ शिवभक्तों ने प्रशासन व आयोजकों दोनों की सद्बुद्धि के लिए की प्रार्थना

डिजिटल डेस्क,​बिरसिंहपुर। प्रसिद्ध गैबीनाथ धाम में जलधारी (कुप्पा) व्यवस्था के खिलाफ 6 दिनों से चल रहे अनिश्चितकालीन अनशन के अचानक समाप्त होने से समूचे नगर में भारी मायूसी और निराशा का माहौल छा गया है। जिस आंदोलन के समर्थन में मंगलवार को ऐतिहासिक बाज़ार बंद रहा और आम जनता चाय-पान तक को तरस गई, उसका इस तरह प्रशासनिक आश्वासनों के बीच अचानक पटाक्षेप हो जाना पूरे क्षेत्र में तीखी चर्चा का विषय बना हुआ है।

​ऐतिहासिक बंद के तुरंत बाद अनशन खत्म होने के निर्णय से स्थानीय नागरिक, छोटे व्यापारी और शिवभक्त पूरी तरह हतप्रभ (स्तब्ध) रह गए। निराश एवं आक्रोशित शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ के दरबार में प्रार्थना करते हुए जिला प्रशासन और आंदोलन की अगुवाई करने वाले आयोजकों दोनों को 'सद्बुद्धि' देने की माँग की। नागरिकों का स्पष्ट कहना है कि वर्षों पुरानी धार्मिक परंपराओं की रक्षा और स्थानीय व्यापारियों के रोज़गार की इस न्यायसंगत लड़ाई को बिना ठोस निर्णय के समाप्त कर देने से जन-भावनाओं को गहरा आघात पहुँचा है।

Created On :   11 Aug 2026 9:50 PM IST

Next Story