- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- वाहन चेकिंग से नाराज कांवड़...
Satna news: वाहन चेकिंग से नाराज कांवड़ यात्रियों ने सडक़ पर दिया धरना
डिजिटल न्यूज़ सतना
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच मंगलवार शाम को तब विवाद की स्थिति बन गई जब पिकअप वाहन में सफर कर रहे कांवड़ यात्रियों ने चेकिंग से नाराज होकर कोठी तिराहे पर धरना दे दिया। जानकारी के मुताबिक शाम करीब साढ़े 5 बजे कोठी तिराहे के प्वाइंट पर पिकअप वाहन पहुंचा तो ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने रुकवाकर चेक किया तो पीछे की तरफ दो लेयर में दो दर्जन से ज्यादा कांवड़ यात्री बैठे मिले। यह देखकर पुलिसकर्मियों ने मालवाहक में सवारी ढोने और क्षमता से ज्यादा लोगों के बैठने को नियमानुसार गलत बताते हुए चालानी कार्रवाई की बात कही। इस बात से यात्री आक्रोशित होकर तिराहे पर ही धरने में बैठ गए। हालांकि जल्दी ही पुलिस अधिकारियों की समझाइश से स्थिति नियंत्रण में आ गई और कांवड़ यात्री भविष्य में नियमों का पालन करने की सहमति जताते हुए आगे के सफर पर निकल गए। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।
Created On :   12 Aug 2026 3:19 PM IST











