Satna News: नागौद कस्बे में सड़क पर बैठे मवेशी से टकराई बाइक, युवक की मौत

नागौद कस्बे में सड़क पर बैठे मवेशी से टकराई बाइक, युवक की मौत
इस हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर युवक को आनन-फानन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां कुछ देर तक चले उपचार के बाद उनकी सांसें थम गईं।

डिजिटल डेस्क,सतना। नागौद कस्बे में सड़क पर बैठे मवेशी से बाइक टकरा गई, जिसमें एक युवक की जान चली गई, जिस पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मनीष उर्फ विपुल पुत्र विजय कुमार तोमर 31 वर्ष, निवासी नागौद, मंगलवार की रात को तकरीबन साढ़े 11 बजे बाइक पर घर जा रहे थे, तभी फुटबाल मैदान के पास उनकी मोटरसाइकिल सड़क पर बैठे मवेशी से टकरा गई, जिससे वह काफी दूर तक फिसल गए।

इस हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर युवक को आनन-फानन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां कुछ देर तक चले उपचार के बाद उनकी सांसें थम गईं। यह घटना सामने आने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और जांच शुरू कर दी।

Created On :   4 Jun 2026 1:55 PM IST

Tags

Next Story