- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- सिविल लाइन थाना प्रभारी लाइन अटैच,...
Satna News: सिविल लाइन थाना प्रभारी लाइन अटैच, ट्रैफिक इंचार्ज को सिंहपुर थाने की कमान

डिजिटल डेस्क,सतना। पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने बुधवार को जिला पुलिस में फेरबदल करते हुए सिविल लाइन टीआई योगेन्द्र सिंह परिहार को हटाते हुए पुलिस लाइन भेज दिया है। उन्होंने कहा कि यह बदलाव प्रशासनिक दृष्टि से किया गया है।
फिलहाल यहां का प्रभार सब इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद द्विवेदी को दिया गया है। इसी व्यवस्था के तहत ट्रैफिक थाना प्रभारी पंकज शुक्ला को सिंहपुर थाने की कमान सौंप दी है।
इसी के साथ लगभग 10 दिन से एएसआई के भरोसे चल रहे पुलिस स्टेशन को पूर्णकालिक प्रभारी मिल गया है। गौरतलब है कि थाने में फरियादी से अभद्रता के आरोप पर एसआई अजय अहिरवार को लाइन अटैच कर दिया गया था, तभी से पद रिक्त चल रहा था। आने वाले दिनों में कुछ और थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया जा सकता है।
Created On :   4 Jun 2026 1:41 PM IST
Next Story












