- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- हाइवे पर पलटी तेज रफ्तार बोलेरो,...
Satna News: हाइवे पर पलटी तेज रफ्तार बोलेरो, बालिका समेत 2 की मौत

डिजिटल डेस्क,सतना। अमरपाटन से मैहर रेलवे स्टेशन जा रही तेज रफ्तार बोलेरो पहाड़ी गांव के पास अनियंत्रित होकर खांईं में पलट गई। इस हादसे में चालक समेत 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकों इलाज के लिए सिविल अस्पताल मैहर में भर्ती कराया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भूपेन्द्र पुत्र मुन्ना पटेल 30 वर्ष, निवास इटमा, हाल अमरपाटन, अपनी बोलेरो में गुरुवार रात को परिजन और कुछ परिचितों को लेकर रेलवे स्टेशन मैहर के लिए निकले, लेकिन रात 10 बजे जैसे ही पहाड़ी के पास पहुंचे तो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।
दुर्घटना होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और सभी लोग अंदर ही फंस गए। यह खबर लगते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर आनन-फानन हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उपचार के बीच चालक भूपेन्द्र समेत जूली पुत्री उमेश पटेल 8 वर्ष की सांसें थम गईं, तो वहीं शीलू पति भूपेन्द्र पटेल 25 वर्ष, हिमांशु पटेल 30 वर्ष, अमित दाहिया, बिन्नू दाहिया पति अमित, सुभद्रा पटेल, कल्पना पति उमेश पटेल और सचेत पुत्र प्रभुदयाल पटेल को गंभीर स्थिति के चलते भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
Created On :   5 Jun 2026 12:34 PM IST












