- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- रीवा से लौट रहे युवक पर हमला कर...
Satna News: रीवा से लौट रहे युवक पर हमला कर बाइक और नकदी लूटी

Satna News: रीवा से लौट रहे युवक पर हमला कर 3 बदमाश उसकी बाइक और नकदी लूट ले गए, तो वहीं पीडि़त को इलाज के लिए रीवा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। ताला पुलिस ने बताया कि कैम्प टोला निवासी तेजभान पुत्र श्यामसुंदर नट 33 वर्ष, हमेशा की तरह गुरुवार सुबह बाइक लेकर काम करने रीवा गया था।
वापसी के दौरान रात तकरीबन सवा 9 बजे जैसे ही वह सिधौल गांव के आगे नहर के पास पहुंचा, तभी 3 बदमाशों ने डंडा अड़ाकर बाइक समेत नीचे गिरा दिया और बुरी तरह मारपीट कर उसकी गाड़ी के साथ पैंट की जेब से 4 हजार रुपए भी छीनकर भाग गए।
घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर बयान लेकर अपराध पंजीबद्ध किया गया।
Created On :   11 Jan 2025 6:44 PM IST
Next Story















