Satna News: कोलगवां थाना अंतर्गत टिकुरिया टोला में महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी

कोलगवां थाना अंतर्गत टिकुरिया टोला में महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी
महिला बीते काफी समय से टिकुरिया टोला में घूम-घूमकर भिक्षाटन करते हुए जीवनयापन कर रही थी

डिजिटल डेस्क,सतना। कोलगवां थाना अंतर्गत टिकुरिया टोला में बुजुर्ग महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई, जिस पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि लगभग 75 वर्षीय महिला बीते काफी समय से टिकुरिया टोला में घूम-घूमकर भिक्षाटन करते हुए जीवनयापन कर रही थी, मगर कोई भी उसका नाम-पता नहीं जानता था।

बुधवार की सुबह उक्त महिला बांसनाका के पास आशीष जैन के घर के बाहर मृत हालत में पड़ी मिली, जिसकी सूचना वार्ड-43 के पार्षद अनिल गुप्ता ने थाने में दी, तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को जिला अस्पताल की मरचुरी में रखवा दिया, मगर अब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Created On :   26 Feb 2026 2:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story