- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- अमरपाटन थाना क्षेत्र के नकली वन...
Satna News: अमरपाटन थाना क्षेत्र के नकली वन अफसरों ने लकड़ी लेने गई महिलाओं के छीने आभूषण

डिजिटल डेस्क,सतना। अमरपाटन थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव से लगे जंगल में लकडिय़ां लेने गई महिलाओं के साथ 3 बदमाशों ने वन अधिकारी बनकर अभद्रता करने के साथ सोने के आभूषण लूट लिए। यह वारदात सामने आने से इलाके में हडक़ंप मच गया है तो वहीं पुलिस जांच में जुट गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 23 फरवरी को कुछ महिलाएं जलाऊ लकड़ी लेने जंगल गईं थीं, जहां 3 अज्ञात लोग मिले, जिन्होंने खुद को वन अधिकारी बताते हुए बिना अनुमति लकड़ी उठाने पर कार्रवाई का डर दिखाया और फिर छेड़छाड़ करने लगे।
इतना ही नहीं कथित वन अफसरों ने जेल भेजने की धमकी देते हुए महिलाओं के मंगलसूत्र, कान के झुमके और नाक की कील भी उतरवा ली। इसके बाद तीनों लोग बाइक पर बैठकर निकल गए।
जांच में जुटी पुलिस
डरी-सहमी महिलाओं ने गांव लौटकर परिजनों को अवगत कराया, जिन्होंने जंगल में खोजबीन की, लेकिन कोई नहीं मिला, तो देर शाम थाने में शिकायत दर्ज करा दी।
तब पुलिस ने वन विभाग से संपर्क किया तो इलाके में किसी अधिकृत व्यक्ति को भेजे जाने की पुष्टि नहीं हुई, जिसके बाद ग्रामीणों के साथ मिलकर सर्चिंग करते हुए दो दिन में अलग-अलग जगह से 4-5 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ और शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन फर्जी वन अफसर पकड़ में नहीं आए।
Created On :   26 Feb 2026 12:35 PM IST












