Satna News: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी हुए गिरफ्तार

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी हुए गिरफ्तार
पुलिस ने बरामद की दो मोटरसाइकिल

डिजिटल डेस्क,सतना। सिविल लाइन पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके कब्जे से 2 बाइक बरामद की गईं, तो विस्तृत पूछताछ के लिए एक दिन की रिमांड मंजूर कराई गई है।

टीआई योगेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि बीते 2 मई को बलवंत कुमार पुत्र संतोष केवट 31 वर्ष, निवासी सिजहटा-कोलगवां की बाइक (एमपी 19 एनसी 1658) देवरा मोड़ के पास से चोरी हो गई थी, जिसकी रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर जांच-पड़ताल प्रारंभ की गई।

करही बाइपास से पकड़े गए युवक

इसी बीच मुखबिर से खबर लगी कि करही बाइपास में दो संदिग्ध उक्त बाइक के साथ देखे गए हैं, लिहाजा सोमवार शाम को दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया गया, जिनकी पहचान फरीद खान पुत्र मोहम्मद शकील 19 वर्ष, निवासी बीड़ी कॉलोनी सोहावल और आशू उर्फ छोटू पुत्र रामबेटा केवट 19 वर्ष, निवासी सिजहटा, थाना कोलगवां, के रूप में की गई।

आरोपियों के कब्जे से बलवंत की बाइक बरामद करने के साथ कड़ाई से पूछताछ की गई तो आरोपियों ने चोरी की गई एक और मोटरसाइकिल (एमपी 19 एमएन 1699) भी बरामद करा दी।

मंजूर कराई पुलिस रिमांड

दोनों युवकों की संलिप्तता कुछ और वारदातों में पता चली है तो अन्य बदमाशों की भूमिका भी सामने आई है, जिसकी पुष्टि के लिए आरोपियों को मंगलवार दोपहर कोर्ट में पेश कर रिमांड मंजूर कराई गई है।

उक्त कार्रवाई में प्रधान आरक्षक विवेक दुबे, प्रवीण तिवारी, शरद मिश्रा, विकास सिंह, रविशंकर पांडेय, आरक्षक अंकेश मरमट, रामकुमार, अंकिता सिंह और प्रीति शुक्ला ने अहम भूमिका निभाई।

Created On :   6 May 2026 2:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story