Satna News: नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म पर सहयोगी समेत मुख्य आरोपी बंदी

नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म पर सहयोगी समेत मुख्य आरोपी बंदी
इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना पर 3 मई को पुलिस टीम ने नाबालिग को खोज निकाला

डिजिटल डेस्क,सतना। सभापुर पुलिस ने नाबालिग को अगवा कर दैहिक शोषण करने के आरोपी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। टीआई शंखधर द्विवेदी ने बताया कि बीते 1 मई को 16 वर्षीय लडक़ी रहस्मय ढंग से लापता हो गई, जिसके परिजन की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का अपराध दर्ज कर खोजबीन प्रारंभ की गई।

पीड़िता के बयान पर बढ़ाई धारा

इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना पर 3 मई को पुलिस टीम ने नाबालिग को खोज निकाला, जिसने पूछताछ में पूर्व से परिचित आरोपी रामकीर्ति पुत्र प्रेमलाल कोल 19 वर्ष, निवासी छनिहरा, के द्वारा अपने साथी अनूप पुत्र शिवबालक कोल 25 वर्ष, की मदद से उसे घर से भगा ले जाने के बाद रेप करने का खुलासा किया। तब बीएनएस की धारा 137(2) के प्रकरण में धारा 87, 64(1) और 3(5) के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 व 17 का इजाफा कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई, जिन्हें मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया गया है।

Created On :   6 May 2026 2:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story