Satna News: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अमौधा में सलाखों के पीछे पहुंचा चोरी का आरोपी

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अमौधा में सलाखों के पीछे पहुंचा चोरी का आरोपी
शिकायत मिलने पर अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।

डिजिटल डेस्क,सतना। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अमौधा में दिन-दहाड़े एक घर से चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस ने बताया कि बीते 7 अप्रैल को अज्ञात बदमाशों ने सूने घर का ताला तोड़कर नकदी समेत सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए थे, जिसकी शिकायत मिलने पर अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।

लगभग एक महीने तक चली खोजबीन के बाद मुखबिर और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी अनिकेत पुत्र मनी बंशकार (18 वर्ष 4 माह) को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक समेत सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं।

जब्त सामान की कुल कीमत 80 हजार रुपए निकाली गई है। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया तो चोरी में शामिल उसके साथी की तलाश तेज कर दी गई है।

Created On :   7 May 2026 2:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story