- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- दिव्यांग युवती से दुष्कर्म के मामले...
Satna News: दिव्यांग युवती से दुष्कर्म के मामले में चौथा आरोपी भी सलाखों के पीछे

डिजिटल डेस्क,सतना। शादी-समारोह के दौरान मूकबधिर युवती से कार में दुष्कर्म की वारदात में शामिल रहे चौथे आरोपी विकास उर्फ गोलू पुत्र राजेश गुप्ता 21 वर्ष, निवासी बिहरा, थाना कोटर ने पुलिस के बढ़ते दबाव से घबरा कर बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
इसके बाद पूछताछ और मेडिकल जांच के बाद दोबारा न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया। आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार इनाम घोषित किया गया था।
इससे पूर्व 29 अप्रैल की रात को कार में दिव्यांग युवती से दुष्कर्म के मुख्य आरोपी किशन सिंह समेत अभयानंद द्विवेदी और अमन उर्फ रवि गुप्ता को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जा चुका है।
Created On :   7 May 2026 3:27 PM IST
Next Story












