- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- शबरी जलप्रपात में डूबा जैतवारा का...
सतना न्यूज: शबरी जलप्रपात में डूबा जैतवारा का युवक, तलाश जारी

डिजिटल डेस्क सतना। दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया जैतवारा का एक युवक संतुलन बिगडऩे से शबरी जलप्रपात में डूबकर गिर गया, जिसकी तलाश की जा रही है। यूपी के चित्रकूट जिला अंतर्गत मारकुंडी थाना अंतर्गत घने जंगल के बीच स्थित शबरी वॉटर फॉल लंबे समय से सैलानियों के बीच पिकनिक स्पॉट के तौर पर प्रसिद्ध रहा है। इसके चलते जैतवारा थाना अंतर्गत ग्राम किटहा निवासी सुनील पुत्र मोतीलाल कोरी 25 वर्ष, समेत 5-6 दोस्त मंगलवार की दोपहर को घूमने के लिए शबरी जलप्रपात पहुंचे और काफी देर तक घूमने के बाद किनारे पर खड़े होकर सेल्फी लेने लगे, तभी संतुलन बिगडऩे से सुनील गहरे कुंड में जा गिरा और देखते ही देखते पानी में डूब गया।
रात में रोकी गई सर्चिंग ---
यह घटना होते ही सदमे में आए साथियों ने फौरन पुलिस से संपर्क किया, जिस पर मारकुंडी थाने की टीम मौके पर पहुंची तो प्रशिक्षित गोताखोरों को भी बुला लिया गया, लेकिन मुश्किल भौगोलिक स्थितियों के बीच अंधेरा हो जाने पर सर्चिंग रोक दी गई। इस बीच खबर लगते ही युवक के परिजन और रिश्तेदार भी शबरी जलप्रपात पहुंच गए हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।
Created On :   12 Aug 2026 4:35 PM IST










