- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- सीताफल संग्रहण पर लगा प्रतिबंध,...
Seoni News: सीताफल संग्रहण पर लगा प्रतिबंध, उल्लंघन पर सजा और जुर्माना भी
डिजिटल डेस्क,सिवनी। जंगल से सीताफल को जल्द तोडक़र उसके संग्रहण करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। संभवत: इस प्रकार की कार्रवाई पहली बार की जा रही है। उत्तर वन मंडल के डीएफओ ने वनक्षेत्रों में जैवविविधता के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से सीताफल संग्रहण पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार जिन वनक्षेत्रों से सीताफल का संग्रहण किया जाता है, उन समस्त वनक्षेत्रों को अक्टूबर तक की अवधि के लिए सीताफल संग्रहण के लिए निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया है।
जल्द तुड़ाई न हो पाए
कई बार सीताफल संग्राहक सीताफल को जल्द तोड़ लेते हैं। उसे एकत्रित कर बाद में व्यापारियों को बेचते हैं। जबकि सीताफल की ग्रोथ होने के बाद उसे तोड़ा जाना चाहिए ताकि उसकी बिक्री का दाम भी अच्छा मिले और उससे जुड़े कारोबार को फायदा भी मिले। प्रतिबंध का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति पर छह माह तक के कारावास एवं जुर्माने का प्रावधान है।
Created On :   11 Oct 2026 3:13 PM IST












