सिवनी न्यूज: चार शावकों संग दिखी 'जुगनी'

चार शावकों संग दिखी जुगनी
पर्यटकों ने कैमरे में कैद किया मनमोहक नजारा

डिजिटल डेस्क सिवनी पेंच टाइगर रिजर्व में पर्यटन सीजन शुरू होते ही वन्यजीवों के रोमांचक नजारे पर्यटकों को आकर्षित करने लगे हैं। शनिवार की इवनिंग सफारी के दौरान खवासा बफर क्षेत्र में पर्यटकों को जुगनी बाघिन अपने चार शावकों के साथ नजर आई। बाघिन को शावकों के साथ विचरण करते देख पर्यटक रोमांचित हो उठे। इस खूबसूरत दृश्य को एक पर्यटक ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। जंगल के बीच मां बाघिन के साथ अठखेलियां करते चारों शावकों का नजारा बेहद मनमोहक रहा। पेंच में बाघों की मौजूदगी और ऐसे दृश्य पर्यटन सीजन को और खास बना रहे हैं।


Created On :   4 Oct 2026 3:24 PM IST

Tags

Next Story