सिवनी न्यूज: कुख्यात बदमाश को भेजा जेल

कुख्यात बदमाश को भेजा जेल
आरोपी के खिलाफ कोतवाली एवं डूण्डासिवनी थाने में 17 आपराधिक प्रकरण पूर्व से दर्ज हैं।

डिजिटल डेस्क सिवनी कोतवाली पुलिस ने डूण्डासिवनी निवासी कुख्यात गुण्डा बदमाश युवराज उर्फ बहादुर तेकाम को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार 8 सितंबर को ग्राम बींझावाड़ा निवासी शिवा कौशिक ने शिकायत की थी कि पुरानी रंजिश के चलते युवराज ने गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी थी। मामले में अपराध दर्ज होने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर युवराज को गिरफ्तार किया । आरोपी के खिलाफ कोतवाली एवं डूण्डासिवनी थाने में 17 आपराधिक प्रकरण पूर्व से दर्ज हैं।


Created On :   30 Sept 2026 3:12 PM IST

Tags

Next Story