- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- मालवाहक की टक्कर से एक की मौत
सिवनी न्यूज: मालवाहक की टक्कर से एक की मौत

डिजिटल डेस्क सिवनी
गणेशगंज में नेशनल हाइवे-44 पर मालवाहक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जबलपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि गंगई निवासी मनोज दुबे (41) और विशाल दुबे (40) बाइक से छपारा गए थे। गणेशगंज से दोनों वापस लखनादौन जा रहे थे। बायपास के पास सामने से आ रहे मालवाहक वाहन क्रमांक एमपी 04 वायएल 6940 ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक दूर जा गिरा जबकि दूसरा मालवाहक वाहन के साथ करीब २५फिट तक जा घिसटा। सूचना पर एंबुलेंस पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया गया। यहां पर दोनों को जबलपुर रेफर किया गया, लेकिन बीच रास्ते में विशाल की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पीएम करवाकर परिजन को सौंप दिया है। बताया गया कि विशाल अपने घर में इकलौता बेटा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
सडक़ दुर्घटना में पिता ,दो बेटी व ट्रैक्टर चालक घायल
भास्कर न्यूज, छपारा
छपारा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। बताया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित रणधीर नगर के समीप मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पहले ट्रैक्टर से टकराया और इसके बाद सड़क से गुजर रहे बाइक सवार पिता और उसकी दो बेटियों को भी चपेट में ले लिया। घटना में पिता व दो बेटी सहित ट्रैक्टर चालक घायल हो गए। बताया गया कि ग्राम झिलमिली निवासी राजलाल अहिरवार बाइक से अपनी कक्षा छठवीं में अध्ययनरत जुड़वां बेटी सीता और गीता को बाइक से स्कूल छोडऩे जा रहे थे। हादसे में घायल चारों को छपारा अस्पताल ले जाया गया। यहां ट्रैक्टर चालक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Created On :   30 Sept 2026 3:18 PM IST











