- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- महामाया मंदिर की दानपेटी चोरी के...
Seoni news: महामाया मंदिर की दानपेटी चोरी के मामले का खुलासा

डिजिटल न्यूज़ सिवनी
बरघाट पुलिस ने महामाया मंदिर की दानपेटी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई दानपेटी ,नकदी और घटना में प्रयुक्त वाहन को जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि 23-24 सितंबर की दरमियानी रात बरघाट के वार्ड क्रमांक 3 स्थित महामाया मंदिर की स्टील ग्रिल तोडक़र चोरों ने मंदिर में रखी दानपेटी चोरी कर ली थी। इसके बाद मामले की जांच पड़ताल शुरु की गई।
घर में रूके फिर की चोरी-बरघाट थाना प्रभारी मोहनीश सिंह बैस ने बताया कि नागपुर के कैलाश नगर निवासी अविनाश उर्फ कलिया काले(29) अपने साथी जयताड़ा एमआईडीसी निवासी अजय वरकड़े (29) के साथ बरघाट के चिरचिरा निवासी सुधाकर बट्टी के घर आकर रूके थे। इसके बाद तीनों ने मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार आरोपी कैलाश के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, चोरी ,जबकि अजय के खिलाफ ज्यादती, मारपीट और चोरी के प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। आरोपियों को पकडऩे में एसआई राहुल काकोडिया, एएसआई रामअवतार डहेरिया, प्रधान आरक्षक दीपक पंवार, जयसिंह बघेल, आरक्षक संजू उईके और अनिल मर्सकोले शामिल रहे।
Created On :   27 Sept 2026 3:37 PM IST










