सिवनी न्यूज: खून के निशान छोड़कर चोर फरार

खून के निशान छोड़कर चोर फरार
घर का ताला तोडक़र नकदी व जेवरात चोरी

डिजिटल डेस्क सिवनी कुरई थाना क्षेत्र के ग्राम मोहगांव (सडक़) में गुरुवार शाम अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोडक़र नकदी सहित सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। घटना के दौरान परिवार गणेश जी के हवन-पूजन में शामिल होने गया था। बताया गया कि ग्राम मोहगांव निवासी राहुल राय का परिवार गुरुवार शाम लगभग 7.50 बजे घर पर ताला लगाकर हवन-पूजन में गया था। इसी दौरान तीन अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोडक़र अंदर प्रवेश किया और लगभग 3.50 लाख रुपए नगद और 15 तोला सोने तथा डेढ़ किलो चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। परिवार के लौटने पर वारदात का पता चला। इसके बाद कुरई थाना में शिकायत दर्ज कराई गई। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी कृपाल साह तेकाम मौके पर पहुंचे। राहुल राय ने बताया कि ताला तोडऩे के दौरान चोरों के हाथ में चोट लगी, जिससे मौके पर खून के निशान भी मिले हैं। वहीं मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में तीन संदिग्धों के कैद हुए है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार को फिंगरप्रिंट टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से घटनास्थल की जांच कराई गई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरूद्ध मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।


Created On :   26 Sept 2026 3:14 PM IST

Tags

Next Story