- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- बीच सडक़ पर युवती का हाईवोल्टेज...
Seoni news: बीच सडक़ पर युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा

डिजिटल न्यूज़ सिवनी
शहर के जनपद पंचायत कार्यालय के सामने मेन रोड पर शनिवार की दोपहर को एक युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा चला। पहले उसने एक कार को रोका और उसके सामने अड़ गई। इसके बाद छिंदवाड़ा की ओर जा रही बस को रोका और सामने सडक़ पर लेट गई। उसके साथ एक युवक भी था। वह भी काफी देर तक मस्ती करते रहा। संभवत: युवक और युवती नशे में थे। लोगों ने उन्हें हटाने के लिए काफी प्रयास किए। करीब आधा घंटे तक बीच सडक पर चल रहे इस घटनाक्रम के कारण जाम लगा गया। कई लोग तमाशबीन बने। मोबाइल पर वीडियो और फोटो कैप्चर करते रहे। कई लोगों ने उन्हें सडक़ से हटाने का प्रयास किया, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। बताया गया कि इसी बीच सूचना मिलने के पश्चात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद युवक-युवती सडक़ से हटाए गए।
Created On :   27 Sept 2026 3:17 PM IST
Next Story










