Seoni News: झाड़ियों में छिपाकर रखा था 400 किलो महुआ लाहन

झाड़ियों में छिपाकर रखा था 400 किलो महुआ लाहन
पुलिस न बेलगांव में की कार्रवाई

डिजिटल डेस्क,सिवनी। कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री को लेकर डूण्डासिवनी पुलिस ने बेलगांव में कार्रवाई की। नाले किनारे दबिश देकर वहां पर छिपाकर रखी चार क्विंटल महुआ लाहन को नष्ट किया गया। हालांकि, अवैध शराब बनाने वाले आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले मौके से फरार हो गए थे।

भट्टियां भी मिली

डूंडासिवनी थाना प्रभारी चैनसिंह उईके ने बताया कि बेलगांव में कुछ लोगों द्वारा कच्ची महुआ शराब बनाने का काम किया जा रहा था। इसकी सूचना पर मौके पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान नाले किनारे झाडिय़ों में डिब्बों में छिपाकर रखा गया लगभग 400 किलो महुआ लाहन बरामद हुआ।

मौके पर ही इसे नष्ट कर दिया। नाले किनारे भट्टियां भी मिली। इस कार्रवाई में एसआई सदानंद गोदेवार, एएसआई संजय बघेल, बालकृष्ण त्रिगाम ,आरक्षक हिमेन्द्र सहारे, मोहसीन आजमी, केसरीनंदन ऐडे आदि शामिल रहे।

Created On :   28 Sept 2026 3:16 PM IST

Tags

Next Story