- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- जवाना-अलीनगर में पुलिस की दबिश
सिवनी न्यूज: जवाना-अलीनगर में पुलिस की दबिश

डिजिटल डेस्क सिवनी |शराब के अवैध निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कान्हीवाड़ा पुलिस ने मंगलवार सुबह जवाना-अलीनगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से करीब 15 क्विंटल महुआ लाहन बरामद कर नष्ट किया। साथ ही शराब बनाने में उपयोग की जा रही भट्टी और अन्य उपकरण भी जब्त किए। थाना प्रभारी संतोष कुमार पंद्रे ने बताया कि जवाना-अलीनगर के जंगल क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कच्ची महुआ शराब तैयार करने की सूचना पर कार्रवाई की गई। पुलिस को आता देख मौके पर मौजूद लोग अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग निकले। तलाशी के दौरान करीब 50 बोरियों तथा 10 छोटे-बड़े प्लास्टिक ड्रम और डिब्बों में भरा लगभग 15 क्विंटल महुआ लाहन मिला। फरार आरोपियों की पहचान और तलाश की जा रही है। ज्ञात हो कि अन्य थाना क्षेत्रों में भी पुलिस ने कच्ची शराब को लेकर कार्रवाई की है।
Created On :   30 Sept 2026 3:07 PM IST











