सिवनी न्यूज,: धूमा क्षेत्र में भालू की दहशत

धूमा क्षेत्र में भालू की दहशत
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और घायल भालू का सुरक्षित रेस्क्यू करने की कार्रवाई शुरू कर दी


भास्कर न्यूज, सिवनी |धूमा में वन विकास निगम के अंतर्गत ग्राम धारपाठा में घायल भालू के विचरण करने से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। भालू के गांव के आसपास दिखाई देने से ग्रामीणों में भय बना हुआ है। सुरक्षा की दृष्टि से ग्रामीण उसे आबादी से दूर भगाने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और घायल भालू का सुरक्षित रेस्क्यू करने की कार्रवाई शुरू कर दी, ताकि उसका उपचार करा सुरक्षित जंगल में छोड़ सकें। बताया गया कि भालू की उम्र करीब 9 वर्ष है।


Created On :   31 July 2026 1:27 PM IST

Tags

Next Story