- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- भीमगढ़ बांध के दो गेट खोले गए
Seoni news: भीमगढ़ बांध के दो गेट खोले गए

डिजिटल न्यूज़ सिवनी
जिले के संजय सरोवर (भीमगढ बांध) के गेट शुक्रवार की दोपहर करीब 12.30 बजे खोले गए हैं। बांध के गेट क्रमांक 5 और 6 को एक-एक मीटर ऊंचाई पर खोला गया है।सिंचाई विभाग के कार्यपालन यंत्री पीएन नाग ने बताया कि बांध का जलस्तर 516.90 मीटर हो गया था। पानी की आवक को देखते हुए बांध के दो गेट खोले गए हैं ।दोनों गेट से 9340 क्यूबिक प्रति सेकंड की रफ्तार से पानी निकल रहा है। बांध के गेट खोलने के पूर्व निचले इलाकों के अलावा महाराष्ट्र के भंडारा और गोंदिया जिले को भी सूचित किया गया है।
Created On :   31 July 2026 2:05 PM IST
Next Story












