Seoni News: चेकिंग के दौरान भाग रहे शराब तस्कर बाइक से गिरे, पुलिस ने जब्त की ६० लीटर कच्ची शराब

चेकिंग के दौरान भाग रहे शराब तस्कर बाइक से गिरे, पुलिस ने जब्त की ६० लीटर कच्ची शराब
कच्ची शराब की तस्करी कर रहे बाइक सवार दो लोग पुलिस को देखकर भागने के प्रयास में गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद उन पर मामला दर्ज किया है।

Seoni News: कच्ची शराब की तस्करी कर रहे बाइक सवार दो लोग पुलिस को देखकर भागने के प्रयास में गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद उन पर मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिली थी कि मानेगांव की ओर से बाइक क्रमांक एमपी22 जेडडी 2380 में सवार दो लोग बड़ी मात्रा में कच्ची शराब लेकर आ रहे हैं। पुलिस ने चेकिंग लगाकर बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया,लेकिन वे पुलिस को देखकर भागने लगे और बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे में दोनों लोग गिरकर घायल हो गए। उनके पास से ६० लीटर कच्ची शराब जब्त की गई। पुलिस ने अंखीवाड़ा निवासी पिंकेश कुमरे और मुकेश परते के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Created On :   19 Jun 2026 6:26 PM IST

Tags

Next Story