बिजली तार गबन कांड: पुलिस के जाल में फंसे तीन आरोपी, 6 लाख के तार जब्त, भेजा गया जेल, अमानत में खयानत करने का मामला दर्ज

पुलिस के जाल में फंसे तीन आरोपी, 6 लाख के तार जब्त, भेजा गया जेल, अमानत में खयानत करने का मामला दर्ज
बिजली कंपनी द्वारा कराए जा रहे फीडर सेपरेशन के काम में जिन लोगों को जिम्मेदारी दी गई थी, उन्होंने ही बिजली के तार दूसरे को बेच डाले। इस तार गबन कांड का खुलासा उस समय हुआ हुआ जब ऑडिट हुआ।

Seoni News: बिजली कंपनी द्वारा कराए जा रहे फीडर सेपरेशन के काम में जिन लोगों को जिम्मेदारी दी गई थी, उन्होंने ही बिजली के तार दूसरे को बेच डाले। इस तार गबन कांड का खुलासा उस समय हुआ हुआ जब ऑडिट हुआ। गबन पकड़ा गया। घटना आदेगांव थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ अमानत में खयानत करने का मामला दर्ज किया है। आरोपियों से करीब छह लाख रुपए का बिजली तार और अन्य सामग्री बरामद की गई है।

ये है मामला

नरसिंहपुर की एक कंपनी को आदेगांव क्षेत्र में फीडर सेपरेशन का ठेका मिला था। बिजली पोल लगाकर उसमें तार और अन्य बिजली उपकरण लगाने के लिए अलग-अलग ठेकेदार काम कर रहे थे। कंपनी को छह माह पहले तारों के २३ ड्रम मिले थे। तारों को उनकी लोकेशन पर नहीं फिट किया गया था। जब ऑडिट हुआ तो पता लगा कि एल्यूमीनियम तार के आठ और चार ड्रम ५० स्क्वेयर एमएम केबल तार नहीं मिले। तब पुलिस में एफआईआर की गई थी।

दूसरे को बेच दिया

पुलिस की जांच में पता लगा कि ठेकेदार झारखंड के सिमडेगा जिला निवासी प्रमोद प्रसाद उर्फ बब्लू सिंह (४०) ने अपने सुपरवाइजर लखनवाड़ा के दतनी निवासी टेकचंद चंद्रवंशी (४१) और अरी के गोकलपुर निवासी अतुल राहंगडाले (३४) के साथ मिलकर तारों को कम रेट में दूसरे ठेकेदारों को बेच दिया था। पुलिस जांच में अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। आरोपियों को जेल भेजा गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी आशीष धुर्वे, एएसआई बदलदेव श्रीवास्तव, रजनीकांत दुबे, प्रधान आरक्षक अमर बरकड़े, आरक्षक सरवन, संदीप और ओमप्रकाश शामिल रहे।

Created On :   19 Jun 2026 6:36 PM IST

Tags

Next Story