- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- बस-ट्रक की भिड़ंत में छह लोग हुए...
Seoni News: बस-ट्रक की भिड़ंत में छह लोग हुए घायल, सिवनी-बालाघाट मार्ग पर हुआ हादसा

Seoni News: बरघाट थाना अंतर्गत सिवनी-बालाघाट मार्ग में बेहरई गांव के पास गुरुवार की सुबह बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत होने पर छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस बुलवाकर सिविल अस्पताल बरघाट भेजा गया। हादसे के दौरान कुछ देर के लिए सडक़ में जाम लग गया था।
ये हुआ हादसा-पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बालाघाट से सिवनी की ओर जा रही बस क्रमांक एमपी ५० पी ४१५४ जैसे ही बेहरई के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी 28 जी 48०७ से सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में बालघाट निवासी दुर्गेश साकोरे, योगेश कावड़े, कोमल राहंगडाले, संदीप धुर्वे, मिनीष निकोसे और दीपक लिल्हारे घायल हो गए।
Created On :   19 Jun 2026 6:32 PM IST
Next Story













