- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- कार में क्रूरतापूर्वक भरे थे छह...
Seoni News: कार में क्रूरतापूर्वक भरे थे छह मवेशी, पीछा करने पर खेत में घुसी कार

डिजिटल डेस्क,सिवनी। कोतवाली पुलिस ने एक कार से छह मवेशियों को मुक्त किया है। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि चौरई की ओर से कार क्रमांक एमएच 01 एएल 5374 में मवेशियों को भरकर नागपुर की ओर ले जाया जा रहा है। पुलिस ने बम्होड़ी गांव के पास कार का पीछा किया, लेकिन कार चालक से कार अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें छह मवेशी भरे थे।पीछे की सीट निकली थी। कार चालक नागपुर के कामठी निवासी ईशाक (23) पिता बब्लू टाण्डी को पकड़ा। पुलिस ने मवेशियों को गौशाला भेजा है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
Created On :   20 Aug 2026 10:19 PM IST
Next Story











