Seoni News: सिलाई मशीन व सहायता राशि देने के नाम पर ठगी

सिलाई मशीन व सहायता राशि देने के नाम पर ठगी
संस्था पर लगाए आरोप, एसपी से की शिकायत,400 से अधिक लोग ठगी का शिकार

डिजिटल डेस्क,सिवनी। छत्तीसगढ़ की एक संस्था पर महिलाओं और उसके एजेंटों ने ठगी के आरोप लगाए हैं। इस मामले को लेकर शुक्रवार को एसपी से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है। शबनम बेगम, शेख सानू और जसपाल नायक ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि आदित्य राज कोबरा नाम की संस्था ने अपने कारोबार को फैलाने के लिए एजेंट बनाए। महिलाओं को यह झांसा दिया कि संस्था की सदस्यता लेने पर सिलाई मशीन और प्रतिदिन सहायता राशि दी जाएगी। करीब 400 महिलाओं ने सदस्यता ले ली।

कुछ को सहायता राशि देकर ठगी

शिकायत में आरोप लगाया गया कि संस्था ने कुछ महिलाओं को प्रतिदिन के मान से कुछ पैसे दिए थे। संस्था पर भरोसा करते हुए अन्य महिलाएं भी जुड़ गई। सदस्यता के लिए 1040 और 2500 रुपए में दो श्रेणी बनाई थी। 1040 की सदस्यता पर को 200 रुपए और 2500 रुपए की सदस्यता वाली महिला को 500 रुपए प्रतिदिन के मान से पैसा दिया जाएगा साथ ही सिलाई मशीन भी दी जाएगी।

एजेंट भी ठगी का शिकार

संस्था के एजेंटों ने बताया कि फील्ड पर काम करने के लिए गाड़ी किराए से लगी गई थी। यहां तक की मासिक वेतन देने के लिए भी अनुबंध किया था। अब न तो वेतन दिया और न ही वाहन का किराया। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि शिकायत करने पर उन्हें धमकी दी जाती है।

Created On :   21 Aug 2026 9:50 PM IST

Tags

Next Story