Seoni news: बाघिन ने शावकों के साथ मिलकर किया नीलगाय का शिकार

बाघिन ने शावकों के साथ मिलकर किया नीलगाय का शिकार
जुगनी बाघिन ने अपने दो शावकों के साथ मिलकर किया शिकार

डिजिटल न्यूज़ सिवनी

पेंच टाइगर रिजर्व से बाघिन और उसके दो शावकों के रोमांचक शिकार का वीडियो सामने आया है। खवासा बफर गेट के पास जुगनी बाघिन ने अपने दो शावकों के साथ मिलकर एक नीलगाय का शिकार किया। शिकार के बाद बाघिन नीलगाय को अपने कब्जे में लेकर शावकों के साथ जंगल से घसीटते हुए सडक़ तक पहुंची। इसके बाद बाघिन ने सडक़ पार की और नीलगाय के शव को जंगल के दूसरी ओर ले गई। इस दौरान सफारी पर पहुंचे पर्यटकों ने पूरे घटनाक्रम को कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में बाघिन और दोनों शावक नीलगाय को अपने साथ ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। जंगल के बीच शिकार का यह रोमांचक दृश्य पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। अब इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Created On :   25 Aug 2026 1:02 PM IST

Tags

Next Story