- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- एसईसीएल ठेकेदार की मनमानी उजागर
shahdol news: एसईसीएल ठेकेदार की मनमानी उजागर

शहडोल
साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड एसईसीएल के सोहागपुर एरिया अंतर्गत अमलाई ओसीएम में कोयला उत्पादन में ओबी हटाने व कोयला परिवहन का काम कर रही निजी ठेका कंपनी आरकेटीसी की खुलेआम मनमानी मंगलवार को यातायात विभाग की कार्रवाई में उजागर हुआ। बतौर यातायात थाना प्रभारी संजय जायसवाल एसईसीएल की ठेका कंपनी के हाईवा वाहनों की जांच की गई तो पता चला कि एक हाईवा में बीमा के कागजात ही नहीं थे, और चार अन्य वाहनों में ओवरलोड मटेरियल परिवहन किया जा रहा था। इस खुलेआम मनमानी पर यातायात विभाग ने 5 हाईवा जब्त कर प्रकरण दर्ज किया है।
Created On :   14 July 2026 6:41 PM IST
Next Story











