MP News: रेत से भरे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौके पर मौत, आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर में लगाई आग

रेत से भरे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौके पर मौत, आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर में लगाई आग

डिजिटल डेस्क, भोपाल। शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, रेत का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार शंकर साहू की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में बाइक चालक रामनिवास साहू और उनकी पत्नी माधुरी साहू गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर में आग लगा दी तथा शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सूचना मिलते ही गोहपारू थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

फिलहाल यह प्रारंभिक जानकारी है। पुलिस की आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

Created On :   8 July 2026 12:54 PM IST

Tags

Next Story