- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- अमृत भारत स्टेशन का उद्घाटन नहीं...
Shahdol News: अमृत भारत स्टेशन का उद्घाटन नहीं हुआ और 25 से ज्यादा लाइट बंद

Shahdol News: रेलवे स्टेशन शहडोल में अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत फरवरी 2024 में मंजूर 16.59 करोड़ रूपए से होने वाले कार्यों में एफओबी और लिफ्ट जैसे महत्वपूर्ण कार्य नहीं होने से उद्घाटन तक नहीं हुआ और स्टेशन के बाहर लगे 25 से ज्यादा लाइट बंद हो गए। तस्वीर 9 जुलाई की देरशाम 9.36 बजे की है। इस समय मुख्य द्वार के बाद अलग-अलग स्थान पर 25 से ज्यादा लाइटें बंद रही। सूत्र बताते हैं कि ये लाइटें काम के दौरान गुणवत्ता मानकों की अनदेखी के कारण बंद हुई है। यहां कुछ बल्ब फ्यूज हो गए तो उन्हे समय पर बदला नहीं जा रहा है। कुछ स्थान पर शार्टसर्किट के कारण लाइटें बंद है। यात्रियों ने बताया कि बारिश के मौसम में मुख्य द्वार के बाहर लाइट बंद होने सांप-बिच्छू के काटने का भय बना रहता है।
2 जरुरी काम भी अब तक नहीं हुए
>> 12 मीटर चौड़ा नया फुट ओवर ब्रिज व लिफ्ट.
>> प्लेटफार्म फ्लोरिंग व ऊंचाई बढ़ाना
Created On :   12 July 2026 1:43 PM IST












