Shahdol News: बाजार से घर लौट रही महिला की हत्या

बाजार से घर लौट रही महिला की हत्या
शहडोल

शहडोल, जयसिंहनगर

थाना क्षेत्र में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। बाजार से घर लौटते समय रास्ते में कुल्हाड़ियां नदी के पास खून से लथपथ शव मिला। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। मृतका की पहचान ग्राम कनाड़ी निवासी गेंदा बाई यादव (60) पत्नी ललुआ यादव के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि गेंदा बाई सोमावर को घर से बाजार जाने के लिए निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। इसके बाद परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। गेंदा बाई के घर के पास रहने वाली एक महिला बाजार से लौटते समय कुल्हाड़ियां नदी के पास पहुंची तो उसने गेंदा बाई का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। महिला ने गांव पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।

Created On :   7 July 2026 6:06 PM IST

Tags

Next Story