- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- करोड़ों रूपए से तैयार काम्पलेक्स...
shahdol news: करोड़ों रूपए से तैयार काम्पलेक्स में गंदगी और कचरे का अंबार

डिजिटल न्यूज़ शहडोल
पुराना बस स्टैंड के समीप करोड़ों रुपए की लागत से तैयार शहीद भगत सिंह काम्प्लेक्स में व्यापारियों ने बड़ी रकम देकर दुकानें तो ले ली, लेकिन काम्प्लेक्स की व्यवस्था बनाए रखने में नगर पालिका की लापरवाही ने व्यापारियों की परेशानी बढ़ा दी है। सीढिय़ों के नीचे कचरे का अंबार, परिसर पर जगह-जगह गोबर और गंदगी, कूड़ा-कचरा और छत में शराब की बोतलों से लेकर द्वितीय तल में शौचालय में पानी की समस्या। व्यापारियों ने बताया कि उन्हे लगता है कि यहां दुकान लेकर फंस गए हैं। केयर टेकर संदीप बर्मन को कई बार समस्या बताने के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
काम्प्लेक्स में समस्या की जानकारी मिलते ही नपाध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने केयर टेकर संदीप बर्मन से बात की तो पहले तो उन्होंने उपाध्यक्ष के वार्ड में वार्ड दरोगा होने की बात कही। बाद में बताया कि काम्प्लेक्स में केयर टेकर हैं। टंकी में पानी नहीं होने पर स्टार्टर की समस्या से लेकर सफाई नहीं होने पर दूसरे बहाने भी गिनाए। इस पर अध्यक्ष ने सभी समस्याओं को त्वरित दूर करने के निर्देश दिए।
Created On :   19 July 2026 2:07 PM IST











