- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- पदोन्नति में मैथ्स को प्राथमिकता पर...
Shahdol News: पदोन्नति में मैथ्स को प्राथमिकता पर कक्षा में मैथ्स के शिक्षक साइंस पढ़ाने से करते हैं परहेज

डिजिटल डेस्क,शहडोल। सभी विभागों में पदोन्नति के बीच जनजातीय कार्य विभाग में प्राथमिक शिक्षक से माध्यमिक शिक्षक पदोन्नति के दौरान साइंस के बजाए मैथ्स विषय को प्राथमिकता देने से उन शिक्षकों का नुकसान हो रहा है जो साइंस विषय से ग्रेज्युएट हैं। ऐसे शिक्षकों की संख्या भी ज्यादा है और पदोन्नति में मौका नहीं मिलने के कारण हितों की अनदेखी हो रही है।
साइंस के शिक्षकों का कहना है कि बैचलर डिग्री के दौरान रसायन और फिजिक्स दोनों विषय के छात्र पढ़ते हैं, सिर्फ बॉयोलाजी और मैथ्स में अंतर है। ऐसे में साइंस विषय से पदोन्नति में मैथ्स को प्राथमिकता देना साइंस विषय के शिक्षकों का नुकसान करना है।
दूसरी ओर कक्षा में बच्चों को पढ़ाने के दौरान मैथ्स विषय के ज्यादातर शिक्षक साइंस नहीं पढ़ाते हैं। ऐसे शिक्षक सिर्फ मैथ्स ही पढ़ाते हैं। पदोन्नति की प्रक्रिया के बीच साइंस विषय के शिक्षकों की मांग है कि उनके हितो की अनदेखी नहीं की जाए।
इस बीच जनजातीय कार्य विभाग के संभागीय उपायुक्त जेपी यादव ने बताया कि पदोन्नति के लिए सूची तैयार की जा रही है। इस माह के अंत तक जारी कर दी जाएगी। मैथ्य और साइंस विषय में पदोन्नति को लेकर बात आई है। देखते हैं कि इस पर क्या किया जा सकता है।
Created On :   18 July 2026 4:54 PM IST











