- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- पीसीबी ने ढाई साल में नहीं की...
शहडोल न्यूज: पीसीबी ने ढाई साल में नहीं की जांच...

तस्वीर एमपीपीसीबी के क्षेत्रीय कार्यालय शहडोल से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक शोरूम के पीछे मोबाइल टॉवर के समीप की है। नाली में आयल की मात्रा पूरे संभाग में यूज्ड आयल के मामले में जिम्मेदारों की बेपरवाही की कहानी बयां कर रही है।
संभाग के शहडोल, अनूपपुर व उमरिया स्थित चालीस से ज्यादा सर्विस सेंटर और बड़े ट्रांसपोर्टरों के यहां से यूज्ड आयल उठाव से लेकर परिवहन को लेकर मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एमपीपीसीबी) द्वारा पर्यावरण हितों को ध्यान में रखकर सख्त निर्देश जारी किए जाने के बाद भी नियमों के पालन में खुलेआम अनदेखी का खेल चल रहा है। प्राधिकृत रिप्रोसेसर की बजाय ज्यादातर स्थान से बबलू कबाड़ी यूज्ड आयल उठा रहा है। मनमानी के इस खेल में सबसे बड़ी लापरवाही एमपीपीसीबी की सामने आई है। जानकर ताज्जुब होगा कि विभाग द्वारा ढाई साल में ऐसे एक भी स्थान का औचक निरीक्षण कर जांच नहीं किया गया कि वहां यूज्ड आयल के रखरखाव से लेकर उठाव और परिवहन के दौरान क्या नियमों का पालन हो रहा है या नहीं।
हर माह 5 हजार लीटर से ज्यादा उठाव
अकेले शहडोल जिले में सर्विस सेंटर और ट्रांसपोर्टर को मिला दें तो लगभग 5 हजार लीटर से ज्यादा यूज्ड आयल निकल रहा है। कबाड़ी के माध्यम से कानपुर भेजा जाता है। कुछ स्थान से यूज्ड आयल सागर भेजा जा रहा है।
Created On :   16 July 2026 12:31 PM IST











