- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय...
Shahdol news: पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय में लापरवाही का बड़ा मामला

डिजिटल न्यूज़ शहडोल
पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय में लापरवाही का बड़ा मामला कृषि संकाय में सामने आया है। यहां छात्रों की पूरी पढ़ाई हो गई पर अब तक उन्हे पहले सेमेस्टर की अंकसूची की हार्डकॉपी नहीं मिली जो चार साल पहले मिल जानी थी। विश्वविद्यालय प्रबंधन की इस लापरवाही का खामियाजा अब पीजी में एडमिशन लेने वाले छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। जबलपुर स्थित जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में पीजी की कक्षाओं में प्रवेश के दस्तावेज वेरीफीकेशन के लिए सोमवार को पहुंचे पांच छात्र-छात्राओं को बैरंग ही लौटना पड़ा। परेशान छात्र अनुपमा द्विवेदी, रीतू सिंह, अखिलेश उरमलिया, सल्का गुप्ता, शीतल कुशवाहा और दिशा के साथ गए अभिभावक मनु पांडेय ने बताया कि जबलपुर स्थित विश्वविद्यालय में दस्तावेज वेरीफिकेशन के दौरान सिर्फ पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय के छात्र ही ऐसे रहे, जिन्हे खाली हाथ लौटना पड़ा। यहां प्रदेश के अलग-अलग विश्वविद्यालय से देश के दूसरे विश्वविद्यालय से भी छात्र आए थे, जिनका काम हो गया। यहां के छात्रों के पास प्रोविजनल डिग्री सर्टिफिकेट पीडीसी नहीं थी, इसके अलावा विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने सेमेस्टर सात की अंकसूची की हार्डकॉपी मांगी तो वह भी छात्रों के पास नहीं है। दस्तावेज वेरीफिकेशन 28 तारीख तक होनी है, ऐसे में छात्रों की परेशानी का अंदाजा लगाया जा सकता है। सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने किया प्रदर्शन मंगलवार को पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय के शहर स्थित कैंपस में सैकड़ों की संख्या छात्र एकत्रित हुए और परेशानी बताई। आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. रामशंकर यहां की व्यवस्थाओं को संभाल नहीं पा रहे हैं, इस पर सरकार को विचार करना चाहिए। छात्रों ने ये परेशानी बताई - द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्रों को अंकसूची की हार्डकॉपी अब तक नहीं मिली। - कई विषय के शिक्षक नहीं है, जिसका सीधा असर छात्रों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। लगातार मांग के बाद भी यह समस्या दूर नहीं हो रही है। - सिटी कैंपस में लाइब्रेरी नहीं है, अब तक नवप्रवेशित छात्रों के विषयों के चयन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। - नवप्रवेशित छात्रों को आईडी कार्ड नहीं मिली, कक्षाओं में प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। पंखे भी ठीक से नहीं चल रहे।
Created On :   26 Aug 2026 8:24 PM IST









