शहडोल न्यूज: रिकार्ड बारिश : 24 घंटे में 2.04 इंच बारिश के साथ ही पिछले साल का आंकड़ा पार

रिकार्ड बारिश : 24 घंटे में 2.04 इंच बारिश के साथ ही पिछले साल का आंकड़ा पार
जिलेभर में बीते 6 दिन से रुक-रुक कर बारिश हो रही है
डिजिटल डेस्क शहडोल| जिलेभर में बीते चौबीस घंटे में 2.04 इंच बारिश के साथ ही शहडोल जिले में औसत बारिश 33.59 इंच यानी 853.4 मिलीमीटर दर्ज होने के साथ ही पिछले साल 23 अगस्त तक दर्ज बारिश 33.5 इंच (844.2 मिलीमीटर) का आंकड़ा पार हो गया। हालांकि जिलेभर में बीते 6 दिन से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। 18 से 23 अगस्त के बीच 6 दिन में 7.40 इंच बारिश हो चुकी है। पिछले साल इन 6 दिनों के दौरान 33.5 मिलीमीटर यानी 1.31 इंच बारिश ही हुई थी। जिले में पिछले साल 18 अगस्त को 810.7 मिलीमीटर की तुलना में इस साल औसत वर्षा665.3 मिलीमीटर दर्ज की गई थी। इन 6 दिनों के दौरान लगातार बारिश से पिछले साल का आंकड़ा पार हो गया। प्रतिघंटे 5 से 15 मिलीमीटर बारिश की चेतावनी- मौसम विभाग द्वारा शहडोल में आगे चौबीस घंटे के दौरान 5 से 15 मिलीमीटर बारिश प्रतिघंटे की चेतावनी जारी की गई है।

Created On :   24 Aug 2026 5:50 PM IST

Tags

Next Story