- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- रेलवे में शहडोल की उपेक्षा पर...
शहडोल न्यूज: रेलवे में शहडोल की उपेक्षा पर दिल्ली की नजर

डिजिटल डेस्क शहडोल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे एसईसीआर जोन के बिलासपुर डीआरएम राकेश रंजन शुक्रवार दोपहर औचक निरीक्षण में शहडोल रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होने शहडोल रेलवे स्टेशन में अमृत भारत स्टेशन योजना से निर्माणाधीन एफओबी और लिफ्ट निर्माण के साथ ही रैंप निर्माण को लेकर टेंडर और आगे की प्रक्रिया पर स्थानीय अधिकारियों से चर्चा की। 29 जुलाई को शहडोल रेलवे स्टेशन का दौरा करने के महज 23 दिन बाद ही डीआरएम के शुक्रवार को हुए दौरे पर रेलवे के जानकार कह रहे हैं कि रेलवे मामलों में शहडोल की उपेक्षा पर अब दिल्ली की नजर है। दो दिन पहले ही रेलवे बोर्ड दिल्ली के अधिकारी जतिन कुमार शहडोल पहुंचे और अमृत भारत स्टेशन योजना से हुए निर्माण कार्यों का जायजा लिया। वे निरीक्षण की रिपोर्ट दिल्ली में रेलवे बोर्ड के उच्चाधिकारियों को सौंपेंगें। इसके साथ ही अगले सात दिन के अंदर एसईसीआर जोन के महाप्रबंधक तरूण प्रकाश के भी शहडोल दौरे की संभावना है।
Created On :   22 Aug 2026 5:43 PM IST
Next Story












