शहडोल न्यूज: बनास नदी पर पुल से उपर पानी, शहडोल-सीधी मार्ग बंद

बनास नदी पर पुल से उपर पानी, शहडोल-सीधी मार्ग बंद
पुल के उपर पानी बहने से किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति रोकने के लिए देवलोंद पुलिस ने मोर्चा संभाला
डिजिटल डेस्क शहडोल जिले में तीन दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद गुरूवार सुबह से ब्योहारी से सीधी मार्ग पर स्थित बनास नदी में जलस्तर पुल से उपर रहा। इससे शहडोल से ब्योहारी-सीधी मार्ग बंद हो गया। पुल के उपर पानी बहने से किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति रोकने के लिए देवलोंद पुलिस ने मोर्चा संभाला। लोगों को पुल पार करने से मना किया। यहां शुक्रवार को भी हालात ऐसे ही रहे।

Created On :   21 Aug 2026 4:48 PM IST

Tags

Next Story