- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- शहडोल विधानसभा के साथ ही अनारक्षित...
शहडोल न्यूज: शहडोल विधानसभा के साथ ही अनारक्षित सीट की मांग तेज

डिजिटल डेस्क शहडोल मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के अध्यक्ष पूर्व आईएएस एसएन मिश्रा और सचिव अक्षय कुमार सिंह के बुधवार को शहडोल में दौरा और बैठकों के साथ ही एक बार फिर से शहडोल विधानसभा बनाकर उसे अनारक्षित सीट घोषित करने की मांग तेज हो गई है। उल्लेखनीय है कि संभाग मुख्यालय शहडोल वर्तमान में जयसिंहनगर विधानसभा में है। इससे पहले सोहागपुर विधानसभा के नाम से सामान्य सीट होती थी। वर्ष 2002 के परिसीमन अधिनियम के तहत गठित परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद शहडोल जिले की सोहागपुर (सामान्य) विधानसभा सीट का अस्तित्व 2008 के विधानसभा चुनाव से पहले समाप्त कर दिया गया था। बुधवार को शहडोल शहर के सभ्रांत नागरिक दीपक मिश्रा गौतम, डॉ. जीडी सिंह, सुशील खोडिय़ार, देवेन्द्र श्रीवास्तव, इंद्रजीत मिश्रा व अशोक सराफ ने मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के अध्यक्ष पूर्व आईएएस एसएन मिश्रा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। मांग रखी कि पूर्व में शहडोल शहर जैसे अनारक्षित विधानसभा में था तो पूर्व की तरह की व्यवस्था लागू की जाए। इसके साथ ही उमरिया जिले की सीमा में आने वाले घुनघुटी तक का क्षेत्र शहडोल जिले में शामिल करने की मांग भी रखी गई।
Created On :   21 Aug 2026 4:56 PM IST
Next Story












