शहडोल न्यूज: एमआरआई, सीटी स्कैन की सुविधा में मेंटेनेंस का अड़ंगा

एमआरआई, सीटी स्कैन की सुविधा में मेंटेनेंस का अड़ंगा
खासबात यह है कि मशीन संचालन के बजट का प्रावधान अंचल को मिलने वाली बड़ी सुविधा में बाधा बन रही है।
डिजिटल डेस्क शहडोल शासकीय बिरसामुंडा चिकित्सा महाविद्यालय मेडिकल कॉलेज शहडोल में साउथ ईस्टर्न कोलफीडल्स लिमिटेड एसईसीएल द्वारा सीएसआर के तहत दी जाने वाली एमआरआई और सीटी स्कैन मशीन को लेकर अब आगे संचालन में खर्च पेंच फंस गया है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को इस बात की चिंता सता रही है कि सीएसआर से मशीन मिलने के बाद आगे संचालन के दौरान सीटीस्कैन और एमआरआई में प्रतिदिन लगने वाली फिल्म से लेकर मशीन के रखरखाव का खर्च कैसे मैनेज होगा। खासबात यह है कि मशीन संचालन के बजट का प्रावधान अंचल को मिलने वाली बड़ी सुविधा में बाधा बन रही है। परेशान होते हैं मरीज व परिजन मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन 20 से ज्यादा ऐसे मरीज आते हैं, जिनको इलाज के दौरान सीटी स्कैन की जरूरत पड़ती है। ऐसे मरीजों को जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ती है। बतादें कि एमआरआई की सुविधा मेडिकल और जिला अस्पताल जैसे संभाग मुख्यालय की दोनों बड़ी चिकित्सा संस्थान में नहीं है। डीएमई से हुई है चर्चा एसईसीएल से मिलने वाली एमआरआई और सीटी स्कैन मशीन को लेकर गुरूवार को ही भोपाल में डीएमई (डायरेक्टर ऑफ मेडिकल एजुकेशन) मैडम से चर्चा हुई है। उन्होंने मशीन मेंटेनेंस के लिए रास्ता निकालने की बात कही है। अब इंतजार है कि एसईसीएल से दोनों मशीन की डिलवरी कब होती है। जीबी रामटेके डीन मेडिकल कॉलेज शहडोल

Created On :   21 Aug 2026 5:01 PM IST

Tags

Next Story