शहडोल न्यूज: समस्या बताने डेढ़ किमी पैदल चले छात्र

समस्या बताने डेढ़ किमी पैदल चले छात्र
नया भवन तैयार फिर भी जर्जर कमरों में खतरे के बीच पढ़ाई को विवश
डिजिटल डेस्क शहडोल शासकीय उत्कृष्ट रघुराज विद्यालय क्रमांक दो में कक्षा 11वीं की आटर््स विषय के छात्रों ने शुक्रवार सुबह विद्यालय से कलेक्टर कार्यालय तक डेढ़ किलोमीटर पैदल चले। छात्र विद्यालय में व्याप्त अव्यवस्था बताने के लिए पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे, हालांकि वहां कलेक्टर नहीं मिले पर छात्रों ने मौजूद अधिकारी को परेशानी बताई। इसमें बताया कि विद्यालय परिसर में नई बिल्डिंग तैयार है, फिर भी उन्हे जर्जर कक्ष में बैठाया जा रहा है। छात्रों ने बताया कि बारिश के मौसम में पुराने जर्जर भवन की छत से लगातार पानी टपकता है। कक्षाओं में पानी भर जाता है। विद्यार्थियों में गुस्सा इस बात को लेकर है कि स्कूल का नया भवन बनकर तैयार हो चुका है, इसके बाद उन्हें सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा। इस बारे में प्रभारी प्राचार्य मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि सीमित कक्ष होने की वजह से बारिश का पानी भर गया था। स्कूल प्रबंधन पानी की निकासी और सफाई व्यवस्था करवा रहा था, इसी बीच छात्र बिना किसी पूर्व सूचना के कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हो गए।

Created On :   22 Aug 2026 5:41 PM IST

Tags

Next Story