शहडोल न्यूज: DRM के सवाल का जवाब नहीं दे पाए शहडोल के अधिकारी

DRM के सवाल का जवाब नहीं दे पाए शहडोल के अधिकारी
डीआरएम के साथ आए अधिकारी ने बताया यात्रियों के बैठने की सुविधा के लिहाज से निर्माण कैसे करवाना है
डिजिटल डेस्क शहडोल| शहडोल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक में शेड के पिलर निरीक्षण के दौरान डीआारएम राकेश रंजन ने आईओडब्ल्यू शहडोल के अरविंद कुमार से पूछा कि इसका निर्माण कैसे होना है तो वे जवाब ही नहीं दे पाए। बाद में डीआरएम के साथ आए अधिकारी ने बताया यात्रियों के बैठने की सुविधा के लिहाज से निर्माण कैसे करवाना है। दरअसल प्लेटफार्म निर्माण के दौरान शहडोल के अधिकारी सीधी दीवार खड़ी कर रहे थे, जबकि रेलवे का नियम है कि ऐसे स्थान पर दोनों साइड सुविधाजनक टाइल्स की प्लेट लगाकर उसकी हाइट और पीछे टिकने का निर्माण ऐसे किया जाए जिससे तीन यात्री आसानी से बैठकर ट्रेन का इंतजार कर सकें। उल्लेखनीय है कि आईओडब्ल्यू शहडोल के अधिकारी के द्वारा जवाब नहीं दिए जाने के बाद आम लोगों के बीच अभी चर्चा रही कि शहडोल में ज्यादातर ऐसे ही अधिकारियों की पदस्थापना की गई है जो काम को लेकर ज्यादा जानकार नहीं है और एक्टिव ही नहीं रहते।

Created On :   22 Aug 2026 5:46 PM IST

Tags

Next Story