- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- ओपीएम के ठेका श्रमिक की बिगड़ी...
शहडोल न्यूज: ओपीएम के ठेका श्रमिक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत

डिजिटल डेस्क शहडोल ओरिएंट पेपर मिल ओपीएम में ठेका श्रमिक रामनिवास यादव की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 18 अगस्त की दोपहर लंच के समय अचानक तबियत बिगडऩे पर उन्हे इलाज के लिए शहडोल स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। रामनिवास यादव मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले थे और करीब डेढ़ वर्ष से ओरिएंट पेपर मिल में काम कर रहे थे। वे जबलपुर इंजीनियरिंग कंपनी के माध्यम से ठेका मजदूर के रूप में पेपर मशीन में रीगर का काम करते थे। अमलाई थाना प्रभारी भूपेंद्रमणि पांडेय ने बताया कि एक्सीडेंट का मामला उनके संज्ञान में आया है। टीम गठित कर जांच कर रहे हैं।
Created On :   22 Aug 2026 5:40 PM IST
Next Story












